नौकरी और हालात

 


नौकरी पाने के लिए एक Exam Qualify करना होता है नहीं नौकरी पाने के लिए हर ऱोज न जाने कितने Exam Qualifyकरने होते हैं| मैं आजकल कोचिंग में पढ़ाता हूँ हालांकि ये झूठ है क्योंकि कोचिंग में तो केवल पढ़ना होता है उन हालातों को, जिनको बच्चे अक्सरShare भी नहीं करते | किसी को सुबह 4 बजे घर छोड़ 1०० किमी चलकर आना है तो किसी को किराये की कुटिया में बिना कूलर-पंखे के जहरीले  मक्छारों के बीच सजा काटकर|

मानसिक स्तर पर देखा जाये तो क्लास में 20 Group बनेंगे लेकिन ऐसा कहना अमानवीय  होगा| असल में स्तर तो हालातों के होते हैं| नजर भर के देखो तो लगता है इनकी मुस्कान को किसी ने छीन लिया है चहरे पर उदासी, लाचारी एवं थकान ही दिखाई देती है, क्यों न दिखाई दें! बच्चे और उनका परिवार अनेक अभावों में रहते हुए पढने के लिए पैसे जुटाते हैं कोई जवान बहन की शादी के लिए लिये गए लोन के पैसों से, तो कोई माँ की दवा के लिए लाये गये कर्ज के पैसों से लेकिन हमारा Selection process उनका 4-4 साल तक Selection नहीं होने देता या पैसे वाले बाप 10-20 लाख देकर अपने बच्चे का नाम पहले ही दर्ज करा इन बेबसों का हक़ छीन लेते हैं| ऊपर से इन नेताओं की चुनावी हांड़ी जब तक पक नहीं जाती तब तक फाइनल मैरिट जारी नहीं होती, चाहे किसी का बृद्ध पिता, नौकरी का सपना देखते-देखते हार्ट-अटैक का शिकार हो जाये या बच्चा खुद सुसाइड कर ले, इनको कंचितमात्र असर नहीं  होता, लगता है इनकी संवेदनाएं मर गई हैं|

प्रभात कई-कई बार क्लास में बैठे-बैठे न जाने किस दुनियां में खो जाता है| एक बार डांटते हुए ऑफिस में मिलने को कहा, हाँ क्या है ये सब " Sorry सर थोड़ा टेंशन चल रहा है " किस बात का " सर पैसे ख़त्म हो गए हैं, रूम का रेंट देना है और घर भी नहीं जा सकता क्योंकि इस बार भी CGL की मैरिट में रह गया, घर वाले कभी डांटते नहीं हैं लेकिन उनसे नजरें नहीं मिलाई जातीं सर, 'एक सिसकी भरते हुए' और सर, अब कोई झूंठ भी तो नहीं बचा जो उनसे बोला जाये |

 ये कौन सो रहा है? अपराध बोध मुद्रा में बनवारी खड़ा हुआ, हां रात को फ़ोन में बिजी रहते हो क्या? गले से दुःख के घूँट से पिटे हुए  "सर रात में रिक्शा चलाता हूँ " वाक्य ने अन्दर से झकझोर दिया और मन ही मन कई बार sorry बोला|

"कविता आप से फीस की बात करते हैं तो अनसुना क्यों करती हो?" बड़ी देर बाद "सर मेरे पिताजी को एक्सीडेंट हो गया है इसबार ट्यूशन से जो पैसे मिले थे वो सब दवा में चले गये, मैं अगले महीने जरुर दे दूंगी" उस दिन फीस मांगकर मैं अपनी नजरों में गुनहगार दिखने लगा| बच्चों की इस तरह की अनेकों कहानियां मन को बेचैन करती रहती हैं|

ब्रान्डेड कपडे, स्टाइलिश बैग व कार का गेट खोलकर उतारता हुआ ड्राइवर ऐसे विद्यार्थी तो फिल्मों या विज्ञापनों में ही देखने को मिलते हैं| यहाँ की हकीकत कुछ और है, हलके काले पन्नों की सबसे सस्ती कॉपी में 2 रूपये वाला पेन, हर रोज एक ही शर्ट और फटे हुए जूतों में, चहरा छुपाते हुए बच्चे ज्यादा संख्या में दिखाई देते हैं| ऐसे में मेरा कार से कोचिंग जाना मुझे निर्लज्जित कर देता है|

कुछ बच्चों के दुःख को तो वे  बच्चे ही समझते होंगे जो पड़ना बंद कर देते हैं लेकिन फीस कम करने या माफ़ करने की कहते तक नहीं | पिछले कुछ महीनो से सोच रहा हूँ इन बच्चों की अच्छे से मदद करने के लिए, बहुत सारा पैसा कमाया जाए लेकिन कैसे और कहाँ से, दिमाग में यही मंथन होता रहा और अंततः एक ही निष्कर्ष निकला, बहुत सारा पैसा कमाना इस पुण्य से भी बड़ा पाप है क्योंकि कहीं भी मिटटी का ऊँचा टीला होगा तो उसके आस पास नहीं तो थोड़ी बहुत दूरी पर उतना ही गहरा गड्डा भी होगा | भगवान से प्रार्थना और इमानदारी से मेहनत करने के अलावा अभी तक कोई और उपाय नजर नहीं आया |

I am sorry

                                                                                                                          R S Pailwar


Facebook - https://www.facebook.com/rspailwar/

YouTube - https://www.youtube.com/c/RSPailwar

Contact - rspailwar@gmail.com

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

दुबई की यात्रा (Trip Of Dubai)