नौकरी और हालात
नौकरी पाने के लिए एक Exam Qualify करना होता है नहीं नौकरी पाने के लिए हर ऱोज न जाने कितने Exam Qualify करने होते हैं| मैं आजकल कोचिंग में पढ़ाता हूँ हालांकि ये झूठ है क्योंकि कोचिंग में तो केवल पढ़ना होता है उन हालातों को, जिनको बच्चे अक्सर S hare भी नहीं करते | किसी को सुबह 4 बजे घर छोड़ 1०० किमी चलकर आना है तो किसी को किराये की कुटिया में बिना कूलर-पंखे के जहरीले मक्छारों के बीच सजा काटकर| मानसिक स्तर पर देखा जाये तो क्लास में 20 Group बनेंगे लेकिन ऐसा कहना अमानवीय होगा| असल में स्तर तो हालातों के होते हैं| नजर भर के देखो तो लगता है इनकी मुस्कान को किसी ने छीन लिया है चहरे पर उदासी, लाचारी एवं थकान ही दिखाई देती है, क्यों न दिखाई दें! बच्चे और उनका परिवार अनेक अभावों में रहते हुए पढने के लिए पैसे जुटाते हैं कोई जवान बहन की शादी के लिए लिये गए लोन के पैसों से, तो कोई माँ की दवा के लिए लाये गये कर्ज के पैसों से लेकिन हमारा Selection process उनका 4-4 साल तक Selection नहीं होने देता या पैसे वाले बाप 10-20 लाख देकर अप...